▪️ सेरेगड़ा-संघरी घाटी में हुआ हादसा▪️ तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती चतरा। एनएच-22 चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर सेरेगड़ा-संघरी घाटी में सिंहवाहिनी यात्री बस और टाटा नेक्सॉन कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के गया से चतरा आ रही सिंहवाहिनी यात्री बस की भिड़ंत हंटरगंज से चतरा आ रही टाटा नेक्सॉन कार से हो…
Read MoreCategory: Accident
रांची में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत
रांची संवाददाता।रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मामा ढाबा के समीप हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन…
Read Moreबोलेरो की टक्कर से टोटो नदी में गिरा, गर्भवती महिला समेत तीन घायल
कोटालपोखर संवाददाता। शनिवार सुबह पाकुड़-बरहरवा मुख्य मार्ग पर करणी नदी पुल के समीप एक सड़क दुर्घटना में टोटो नदी में गिर गया, जिसमें सवार गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, टोटो चालक पुल के पास सवारी लेने के लिए वाहन खड़ा किए हुए था। इसी दौरान बरहरवा की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो (संख्या JH 04 AC 7677) ने असंतुलित होकर टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो करणी नदी में जा गिरा। इस दुर्घटना में…
Read Moreधनबाद में भीषण सड़क हादसा,हजारीबाग के आरक्षी की मौत
धनबाद संवाददाता,धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र में तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें हजारीबाग पुलिस के एक आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग पुलिस की टीम छापेमारी कर लौट रही थी, तभी उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में आगे बैठे आरक्षी राम लखन यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य आरक्षी, वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप…
Read Moreघोड़ा टांगर के पास टेंपो पलटने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
घाघरा (गुमला)। घाघरा प्रखंड के घोड़ा टांगर गांव के समीप पीपल पेड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के गाफाखुर्द गांव निवासी आयुष कुमार सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष कुमार सिंह अपने परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घाघरा प्रखंड के ईचा गांव आया हुआ था। शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने ननिहाल सिरकोट गांव जाने के लिए टेंपो से निकला था। इसी दौरान…
Read Moreजागेश्वर बिहार-रामगढ़ बॉर्डर पर ट्रक और अर्टिगा की टक्कर, बाल-बाल बचे चालक
गोमिया प्रतिनिधि: गुरूवार को 5:30 बजे जागेश्वर बिहार थाना एवं रामगढ़ जिला के बॉर्डर के समीप ट्रक और अर्टिगा कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या JH09 BG-7542 रामगढ़ से लालपनिया की ओर जा रहा था, जबकि अर्टिगा कार संख्या JH24N-6695 लालपनिया से रामगढ़ की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक ने अर्टिगा को बचाने के लिए वाहन को सड़क से नीचे उतार दिया, जिससे ट्रक पलट गया। वहीं अर्टिगा कार ट्रक से…
Read Moreलातेहार में भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से दो ट्रकों की टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल
हाइड्रा से घंटों मशक्कत के बाद केबिन से निकाला गया शव लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकुइया घाटी में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सरिया लदे दो ट्रकों की भीषण टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल चंदवा पुलिस को इसकी सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रक राउरकेला से उत्तर प्रदेश की ओर सरिया लेकर जा रहे थे।…
Read Moreतेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की हुई मौत
मुआवजा व स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर डेढ़ घंटे सड़क जाम प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट, घाघरा। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय मनकुंवर देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-नेतरहाट मुख्य पथ पर इटकीरी के समीप सड़क जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने तथा दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो…
Read Moreमहेशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
दुमका-डंगाल चौक मुख्य सड़क पर हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच पाकुड़ संवाददाता:पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दुमका-डंगाल चौक स्थित मुख्य सड़क पर उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में…
Read Moreकोटाम मोड़ के पास पिकअप दुर्घटनाग्रस्त,टांगीनाथ से लौट रहे 6 श्रद्धालु घायल
तीन की हालत गंभीर, सदर अस्पताल लातेहार में चल रहा इलाज बब्लू खानलातेहार: गारू थाना क्षेत्र के कोटाम मोड़ के पास शनिवार रात एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायल लातेहार प्रखंड के तरवाड़ीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और टांगीनाथ धाम से पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। इसी दौरान कोटाम मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों में बजरंग प्रसाद, सविता देवी का छह माह का बच्चा, रोहित कुमार, रंभा देवी, अनीता देवी एवं सोनी देवी…
Read More