AccidentBreaking NewsGumlaJharkhand NewsLocal newsघाघरा

घोड़ा टांगर के पास टेंपो पलटने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

घाघरा (गुमला)। घाघरा प्रखंड के घोड़ा टांगर गांव के समीप पीपल पेड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के गाफाखुर्द गांव निवासी आयुष कुमार सिंह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष कुमार सिंह अपने परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घाघरा प्रखंड के ईचा गांव आया हुआ था। शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने ननिहाल सिरकोट गांव जाने के लिए टेंपो से निकला था।

इसी दौरान घोड़ा टांगर गांव के समीप पीपल पेड़ के पास टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो में सवार आयुष कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button