बरडीहा के स्कूलों में सघन जांच,ओबरा विद्यालय में अनियमितताओं पर बीडीओ ने लगाई फटकार

बरडीहा के स्कूलों में सघन जांच,ओबरा विद्यालय में अनियमितताओं पर बीडीओ ने लगाई फटकार

गढ़वा / बरडीहा:उपायुक्त गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर बरडीहा प्रखंड में विद्यालयों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अनिरुद्ध रॉय के साथ कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नव प्राथमिक विद्यालय (सलगा पश्चिम) और पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ओबरा में भारी अनियमितताएं सामने आईं। स्कूलों के किचन में साफ-सफाई की कमी, रोशनी का अभाव और बच्चों को टंकी का पानी पिलाने की बात सामने आई। ग्रामीणों…

Loading

Read More

उपायुक्त के निर्देश पर बरडीहा में ‘जनता दरबार’,जमीन व रास्ते के मामलों की भरमार

उपायुक्त के निर्देश पर बरडीहा में ‘जनता दरबार’,जमीन व रास्ते के मामलों की भरमार

रिपोर्टर: बरडीहा (गढ़वा) संवाददाता, बरडीहा : उपायुक्त गढ़वा के निर्देश पर बरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में विशेष ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इस दौरान सेमरी, खरडीहा, जतरो बंजारी, बरडीहा, सलगा समेत कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार में आए अधिकांश मामले भूमि विवाद, रास्ते के अतिक्रमण एवं आवागमन की समस्या से जुड़े थे। अंचल अधिकारी सह बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई की। भुइयां समाज के रास्ते की समस्या पर त्वरित पहल सुनवाई के दौरान…

Loading

Read More

बरडीहा में खाद की कालाबाजारी का खुलासा:बीडीओ की छापेमारी में फर्जीवाड़ा उजागर,डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

बरडीहा में खाद की कालाबाजारी का खुलासा:बीडीओ की छापेमारी में फर्जीवाड़ा उजागर,डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

बरडीहा: बरडीहा प्रखंड के कोल्हुवा स्थित ‘रूपरानी खाद बीज भंडार’ में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रवीण कुमार सिंह ने औचक छापेमारी कर खाद की कालाबाजारी और फर्जीवाड़े का बड़ा मामला उजागर किया। जांच के दौरान दुकान में व्यापक अनियमितताएं और सरकारी नियमों के उल्लंघन के प्रमाण मिले। मामले की विस्तृत रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी को भेजी जा रही है। निरीक्षण में पाया गया कि दुकान संचालक अशरफी प्रजापति किसानों को निर्धारित सरकारी दर ₹267 प्रति बोरी के बजाय ₹400 से ₹450 प्रति बोरी की दर से…

Loading

Read More

गढ़वा में दिनदहाड़े गोली मारकर बाइक सवार की हत्या, ललमटिया मोड़ के पास वारदात

गढ़वा में दिनदहाड़े गोली मारकर बाइक सवार की हत्या, ललमटिया मोड़ के पास वारदात

गढ़वा, संवाददाता।गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक बाइक सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बड़गड़ थाना अंतर्गत सालो जंगल स्थित ललमटिया मोड़ के पास की है, जहां बेखौफ अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल (JH 20 F 8585) से बड़गड़ की ओर से भंडरिया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसका पीछा किया और…

Loading

Read More

“सशक्त युवा,नशा मुक्त समाज” नाटक का असर, ग्रामीणों ने मंच पर ही छोड़ा नशा

"सशक्त युवा,नशा मुक्त समाज" नाटक का असर, ग्रामीणों ने मंच पर ही छोड़ा नशा

बरडीहा (गढ़वा) संवाददाता।प्रखंड परिसर में आयोजित “सशक्त युवा, नशा मुक्त समाज” विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने ग्रामीणों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। झारखंड राज्य युवा आयोग (पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) के तत्वावधान में रांची से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस नाटक को देखने के लिए विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। नाटक का मंचन इतना मर्मस्पर्शी रहा कि उपस्थित लोगों को भीतर तक झकझोर दिया। मंचन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रवीण कुमार सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नशा मुक्ति का…

Loading

Read More

गरीबों के राशन में गड़बड़ी पर सख्ती,अवैध वसूली करने वाले डीलर पर होगी कार्रवाई: BDO

गरीबों के राशन में गड़बड़ी पर सख्ती,अवैध वसूली करने वाले डीलर पर होगी कार्रवाई: BDO

बरडीहा (गढ़वा) संवाददाता।प्रखंड के आदर पंचायत अंतर्गत आदर गांव में जन वितरण प्रणाली (PDS) के डीलर कुर्बान अंसारी द्वारा राशन कार्डधारियों से e-KYC के नाम पर अवैध वसूली करने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद प्रखंड प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, डीलर द्वारा गरीब एवं असहाय कार्डधारियों से प्रति व्यक्ति ₹50 e-KYC शुल्क के नाम पर वसूले जा रहे थे। इतना ही नहीं, पैसे नहीं देने पर e-KYC करने से इनकार किया जा रहा था। इसके अलावा…

Loading

Read More

लेभरी मध्य विद्यालय में एमडीएम में मिलावटी तेल का भंडाफोड़, बीडीओ की छापेमारी

लेभरी मध्य विद्यालय में एमडीएम में मिलावटी तेल का भंडाफोड़, बीडीओ की छापेमारी

गढ़वा/बरडीहा:प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लेभरी में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) में मिलावटी खाद्य तेल के उपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर बरडीहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रवीण कुमार सिंह ने औचक छापेमारी कर पूरे मामले का भंडाफोड़ किया। जानकारी के अनुसार, बीडीओ को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली थी कि विद्यालय में एमडीएम के लिए मिलावटी तेल का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें संयोजिका एवं अन्य कर्मियों की मिलीभगत की आशंका जताई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए…

Loading

Read More

बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, BDO ने BLO को सहयोग करने की अपील की

बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, BDO ने BLO को सहयोग करने की अपील की

बरडीहा प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रवीण कुमार सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि BLO घर-घर जाकर Enumeration Form भरवा रहे हैं, जो मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। ऐसे में किसी भी स्थिति में BLO को मना न करें और फॉर्म भरने में सक्रिय सहयोग…

Loading

Read More

बरडीहा में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना लागू, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार का सहारा

बरडीहा में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना लागू, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार का सहारा

गढ़वा/बरडीहा:झारखंड सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘विकसित भारत- रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) – वीबी-जी राम जी योजना’ को मंजूरी दे दी है। यह योजना 1 जुलाई 2026 से बरडीहा प्रखंड सहित पूरे राज्य में लागू कर दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरडीहा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह योजना ग्रामीण युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर आय के साधनों को…

Loading

Read More

कौवाखोप में उन्नत अरहर बीज वितरण, क्लस्टर प्रत्यक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

कौवाखोप में उन्नत अरहर बीज वितरण, क्लस्टर प्रत्यक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

बरडीहा (गढ़वा):वित्तीय वर्ष 2026-27 के खरीफ सीजन के तहत बरडीहा प्रखंड के चयनित क्लस्टर कौवाखोप गांव में उन्नत अरहर बीज वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र एवं राज्य प्रायोजित “मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस” योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार एवं क्लस्टर प्रत्यक्षण को बढ़ावा देना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बरडीहा ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग द्वारा आवंटित उन्नत बीजों को प्रखंड के विभिन्न चयनित क्लस्टरों में प्रत्यक्षण के लिए वितरित किया जा रहा है।…

Loading

Read More