झारखंड समाचारगढ़वा
Trending

बीडीओ की अभिनव पहल : सलगा में लगी ‘चलंत ग्राम सभा:गांव की समस्याओं का मौके पर लिया जायजा

प्रतिमा विसर्जन मार्ग से हटेगा अतिक्रमण, अमीन से होगी मापी; जर्जर सड़कों को योजना में शामिल करने का निर्देश

Views: 6
0 0
Read Time:4 Minute, 12 Second

सलगा। ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर जाकर समझने और उनके त्वरित समाधान की दिशा में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रवीण कुमार सिंह ने बुधवार को अभिनव पहल की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्होंने सलगा गांव के विभिन्न टोलों, विशेषकर पूरब टोला का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ गांव की समस्याओं का स्थल निरीक्षण करते हुए ‘चलंत ग्राम सभा’ का आयोजन किया गया।

बीडीओ ने कहा कि ‘चलंत ग्राम सभा’ एक नया कॉन्सेप्ट है, जिसमें अधिकारी और ग्रामीण एक साथ गांव में घूमकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हैं। इस दौरान मुखिया उमेश प्रजापति, उपमुखिया, वार्ड सदस्य, बुजुर्ग, महिलाएं, बीमार व्यक्ति और बच्चों समेत करीब 200 से 250 ग्रामीण उनके साथ भ्रमण में शामिल हुए।

बीडीओ की अभिनव पहल : सलगा में लगी ‘चलंत ग्राम सभा:गांव की समस्याओं का मौके पर लिया जायजा

शमशान घाट के रास्ते का होगा चौड़ीकरण

भ्रमण के दौरान बीडीओ शमशान घाट जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। रास्ता काफी संकरा पाए जाने पर उन्होंने मुखिया को इसके चौड़ीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

प्रतिमा विसर्जन मार्ग की होगी मापी, हटेगा अतिक्रमण

ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जन का मुख्य मार्ग दोनों ओर खेतों में घेराबंदी किए जाने के कारण काफी संकरा हो गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने मौके पर ही कुछ घेराबंदी हटवाने तथा रास्ते में बने छोटे-बड़े गड्ढों को भरने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अमीन के माध्यम से रास्ते की प्राथमिक मापी कराई जाएगी। अमीन की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल रास्ते की सफाई कराई जाएगी। वहीं धान की कटाई और दुर्गा पूजा के बाद अंतिम मापी कराकर रास्ते का स्थायी चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार कर स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

बीडीओ की अभिनव पहल : सलगा में लगी ‘चलंत ग्राम सभा:गांव की समस्याओं का मौके पर लिया जायजा

जर्जर सड़कों को योजना में शामिल करने का निर्देश

गांव की टूटी-फूटी सड़कों का भी बीडीओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद मुखिया उमेश प्रजापति को जर्जर सड़कों को तत्काल योजना में शामिल करने और दुर्गा पूजा के बाद काम शुरू कराने का निर्देश दिया। साथ ही इंजीनियर से बात कर जल्द एस्टीमेट तैयार करने को कहा।

ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

भ्रमण के दौरान बीडीओ ने बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों से सीधे संवाद किया। उन्होंने पेंशन समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इसी तरह ‘चलंत ग्राम सभा’ के माध्यम से प्रखंड के अन्य गांवों का भी निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को धरातल पर समझकर उनके त्वरित निष्पादन का प्रयास किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button