स्थानीय समाचार
Trending

जमशेदपुर में निर्भय सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर,214 यूनिट रक्त संग्रह

गायत्री परिवार एवं नवयुग दल ने आयोजित किया 65वां रक्तदान शिविर, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दी श्रद्धांजलि

Views: 8
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

जमशेदपुर:-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर एवं नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा स्वर्गीय निर्भय सिंह के स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 65 वां रक्तदान शिविर आयोजित की गई।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास साहू एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह समेत उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। सबों ने ठाकुर निर्भय सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय निर्भय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

जमशेदपुर में निर्भय सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर,214 यूनिट रक्त संग्रह

गौरतलब हो कि पिछले दिनों 50 वर्षीय ठाकुर निर्भय सिंह का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया था।सांसद विद्युत वरण महतो ने स्वर्गीय निर्भय सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय निर्भय सिंह हंसमुख व जिंदादिल इंसान थे।‌ इस अवसर पर ठाकुर प्यार सिंह धुरंधर सिंह क्लब के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ठाकुर निर्भय सिंह हमेशा सामाजिक कार्यों में लगे रहते थे।

 

उन्होंने गायत्री परिवार के पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस परिवार से निर्भय सिंह हमेशा जुड़े रहे हैं तथा उनकी मदद करते रहे हैं।
वहीं गायत्री परिवार की रूबी शर्मा ने कहा कि गायत्री परिवार वर्ष 2006 से निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित करते आ रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा रक्तदान करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा गायत्री परिवार को सम्मानित भी किया गया था।

इस अवसर पर रक्तदाता वंशी लाल शर्मा, मोहित नायक विवेकानंद ओझा आदि मौजूद थे। जानकारी में बताया कि कुल 214 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button