
आनिकेत कुमार सोनू की रिपोर्ट,
राजमहल:आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू ने की। प्रशिक्षण में राजमहल प्रखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ), एएनएम, एमपीडब्ल्यू और सहियाओं ने भाग लिया।

स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता बढ़ाने पर फोकस
प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यक्षमता और व्यावहारिक कौशल को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर अधिक सुदृढ़ बनाना और आम लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता में सुधार के जरिए मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में पहल की गयी।
मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
![]()




