लातेहार। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लातेहार में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बुधवार को 11वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से केंद्रीय विद्यालय परिसर में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीआरपीएफ के अधिकारी और जवानों के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित किया गया था। 11वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट रवि कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में विद्यार्थियों…