झारखंड समाचारट्रेंडिंगपाकुड़ब्रेकिंग न्यूज़स्थानीय समाचार
Trending

काम की तलाश में घर से निकले सिक्किम के दो नाबालिग बरहरवा में भटके, ग्रामीणों ने खिलाया खाना

कुशवाहा टोला के लोगों ने मानवता की मिसाल पेश कर पुलिस को दी सूचना, दो दिनों तक सुरक्षित रखने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Views: 5
0 0
Read Time:3 Minute, 38 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

बरहरवा। घर से काम की तलाश में निकले सिक्किम के दो नाबालिग बच्चों की भटकन का अंत बरहरवा में हुआ। अनजान जगह पर बेसहारा घूम रहे दोनों बच्चों के लिए कुशवाहा टोला के ग्रामीण फरिश्ता बनकर सामने आये। ग्रामीणों ने न सिर्फ दोनों को भोजन कराया, बल्कि तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना भी दी। इसके बाद बरहरवा पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उनके परिजनों से संपर्क किया। सोमवार को दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गंगटोक निवासी 16 और 15 वर्षीय दोनों नाबालिग बीते शुक्रवार, 6 नवंबर को काम की तलाश में घर से निकले थे। दोनों ट्रेन से शनिवार को साहिबगंज पहुंचे और वहां से बरहरवा आ गये। अनजान जगह होने के कारण दोनों इधर-उधर भटकते रहे। शनिवार की रात भूख से परेशान दोनों बच्चों ने कुशवाहा टोला निवासी कार्तिक कुमार से भोजन और मदद मांगी। बच्चों की स्थिति देखकर कार्तिक ने उनसे पूछताछ की और उन्हें अपने साथ टोला ले आये। ग्रामीणों ने दोनों को भोजन कराया और बिना देर किये बरहरवा थाना पुलिस को सूचना दी।

काम की तलाश में घर से निकले सिक्किम के दो नाबालिग बरहरवा में भटके, ग्रामीणों ने खिलाया खाना

ग्रामीणों की सूचना पर हरकत में आयी पुलिस

सूचना मिलते ही बरहरवा थाना के एसआइ सुदामा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को सुरक्षित थाने ले आये। पुलिस ने बच्चों से आवश्यक जानकारी जुटाकर उनके परिजनों से संपर्क साधा। परिजनों के पहुंचने तक पुलिस ने लगातार दो दिनों तक दोनों बच्चों को सुरक्षित रखा और उनकी देखभाल की। सोमवार को एक बच्चे के पिता चंदन उरांव बरहरवा थाना पहुंचे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके हवाले कर दिया।

एक बच्चे के सिर से उठ चुका है माता-पिता का साया

चंदन उरांव ने बताया कि वे मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हंसीमारा के निवासी हैं और वर्तमान में गंगटोक के एक होटल में काम करते हैं। दोनों बच्चे उनके साथ ही रहते थे। उन्होंने बताया कि दूसरे बच्चे के माता-पिता नहीं हैं। दोनों बच्चों के सकुशल मिलने पर उन्होंने कुशवाहा टोला के ग्रामीणों और बरहरवा पुलिस के प्रति आभार जताया।

थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने ग्रामीणों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को सुरक्षित पुलिस के हवाले करना सराहनीय कार्य है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि कहीं भी कोई बच्चा भटकता या असहाय अवस्था में मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उसे सुरक्षित मदद मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button