स्थानीय समाचारलातेहार
Trending

लातेहार में डिजिटल निगरानी से बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, 120 चालकों को ई-चालान

सीसीटीवी कैमरों से पकड़े गए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक, 1.12 लाख रुपये का जुर्माना; लातेहार और चंदवा में ऑनलाइन चालान अभियान शुरू

Views: 13
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second
लातेहार। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब डिजिटल निगरानी के जरिए कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर 10 नवंबर को सीसीटीवी आधारित ऑनलाइन चालान प्रणाली के माध्यम से बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत लातेहार और चंदवा में कुल 120 वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान जारी कर लगभग 1 लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सीसीटीवी कैमरों से पकड़े गए 120 बिना हेलमेट चालक

लातेहार में डिजिटल निगरानी से बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, 120 चालकों को ई-चालान

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बताया कि लातेहार और चंदवा थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए डिजिटल निगरानी के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान लातेहार के धरमपुर चौक स्थित सीसीटीवी कैमरे से 73 और चंदवा के इंदिरा चौक स्थित कैमरे से 47 बिना हेलमेट वाहन चालकों को चिह्नित किया गया। सभी के खिलाफ ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई।

मोबाइल पर भेजा जा रहा ऑनलाइन चालान

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों के मोबाइल नंबर पर सीधे चालान की प्रति भेजी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

लातेहार में डिजिटल निगरानी से बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, 120 चालकों को ई-चालान

हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने की अपील

उमेश मंडल ने नागरिकों से अपील की कि पर्व-त्योहार के दौरान भी यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी नियंत्रण कक्ष से की जा रही है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लातेहार को सुरक्षित यातायात वाला जिला बनाना है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button