ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारस्थानीय समाचार

दनुवा घाटी में बढ़ती दुर्घटनाओं पर प्रशासन सख्त, परिवहन पदाधिकारी व NHAI ने किया निरीक्षण

Views: 54
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second
दनुवा घाटी में बढ़ती दुर्घटनाओं पर प्रशासन सख्त, परिवहन पदाधिकारी व NHAI ने किया निरीक्षण

हजारीबाग — जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुवा घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी हजारीबाग एवं NHAI के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इनमें सभी अवैध कट (Illegal Cuts) को बंद करने, एडवांस साइन बोर्ड एवं स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने, सभी वैध कट (Legal Cuts) पर लाइनमैन की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश शामिल हैं।

इसके अलावा, घाटी क्षेत्र में मौजूद बॉटलनेक (संकरी जगहों) को दुरुस्त करने, आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने तथा निर्माणाधीन क्षेत्रों में दिन में दो बार पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही NHAI के एम्बुलेंस चालक को हर समय सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने दनुवा घाटी के ब्लैक स्पॉट्स की भी जांच की और वहां सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

Loading

दनुवा घाटी में बढ़ती दुर्घटनाओं पर प्रशासन सख्त, परिवहन पदाधिकारी व NHAI ने किया निरीक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button