झारखंड समाचारलातेहार

लातेहार में FLNAT परीक्षा संपन्न,22 हजार लक्ष्य के विरुद्ध करीब 16 हजार नवसाक्षर हुए शामिल

Views: 76
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second
लातेहार में FLNAT परीक्षा संपन्न,22 हजार लक्ष्य के विरुद्ध करीब 16 हजार नवसाक्षर हुए शामिल

लातेहार:राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा 15 मार्च 2026 को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक आकलन परीक्षा (FLNAT) का आयोजन लातेहार जिले में सफलतापूर्वक किया गया।

जिले में इस परीक्षा के लिए नवसाक्षरों का लक्ष्य 22 हजार निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध लगभग 16 हजार नवसाक्षर परीक्षा में शामिल हुए। उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला साक्षरता समिति लातेहार के निर्देशानुसार जिले में कुल 491 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। इसके माध्यम से प्रखंडों और परीक्षा केंद्रों से लगातार संपर्क कर परीक्षार्थियों की उपस्थिति और परीक्षा के रुझान की जानकारी ली जा रही थी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रखंड में भी प्रखंड संसाधन केंद्र में कंट्रोल रूम बनाया गया था, जहां से परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।

जिला शिक्षा अधीक्षक सह सदस्य सचिव, जिला साक्षरता समिति गौतम कुमार साहू ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवसाक्षरों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व और परीक्षा से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।

साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पूर्व में परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके नवसाक्षरों को NIOS द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू ने राजकीय मध्य विद्यालय डुड़गी एवं राजकीय मध्य विद्यालय करकट सहित अन्य विद्यालयों में प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस परीक्षा के सफल आयोजन से जिले में साक्षरता अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button