स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस हाई अलर्ट:चोरी-लूट से लेकर नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस हाई अलर्ट:चोरी-लूट से लेकर नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस
Views: 1
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

पाकुड़ संवाददाता/पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जुलाई माह की मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई. अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने की. एसपी ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ-साथ संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया.

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश

बैठक में बताया गया कि जुलाई में 100 कांड प्रतिवेदित हुए, जबकि 113 कांडों का निष्पादन किया गया. लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, पॉक्सो एक्ट, आइटी एक्ट और एनडीपीसी एक्ट के मामलों में कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके अलावा चोरी, लूट, डकैती और गृहभेदन पर रोक के लिए नियमित गश्ती, अवैध पत्थर, कोयला एवं बालू के खनन-परिवहन के खिलाफ छापेमारी तथा अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया.

स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस हाई अलर्ट:चोरी-लूट से लेकर नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस

समस्याओं के समाधान के लिए नियमित पुलिस सभा आयोजित करने का भी निर्देश

साइबर अपराध, मानव तस्करी, नशामुक्ति, महिला अत्याचार, डायन प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ स्कूल, कॉलेज, हाट-बाजारों में जागरुकता अभियान चलाने को कहा. पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित पुलिस सभा आयोजित करने का भी निर्देश दिया. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक उज्ज्वल साह, एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, एसडीपीओ पाकुड़ कुमार गौरव, पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी मौजूद रहे.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment