AccidentBreaking NewsJharkhand NewsRanchi
रांची में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत


रांची संवाददाता।
रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मामा ढाबा के समीप हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही पंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।




