सरकारी योजना से लगे सोलर पंप को चोरों ने बनाया निशाना, लगातार हो रही वारदातों से किसानों में डर पलामू (सतबरवा): अनुज तिवारी,पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में सोलर पंप चोरी की घटना से किसानों में भारी नाराजगी और भय का माहौल है। ताजा मामला बुधवार, 28 मई का है, जब चोरों ने किसान मोहन पासवान के खेत में लगे सोलर पंप सेट को निशाना बनाते हुए उसकी प्लेटें चोरी कर लीं। पीड़ित किसान मोहन पासवान और अशोक पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि करीब…