क्राइमअपराधझारखंड समाचारपाकुड़
Trending

हिरणपुर के वास्ताडीह में ट्रेलर की चेचिस में लगी आग

वास्ताडीह के पास हुआ हादसा, चालक-खलासी और ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा नुकसान

Views: 22
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

सड़क किनारे खड़े ट्रेलर की चेचिस में लगी आग,मची अफरा-तफरी

हिरणपुर संवाददाता | केशव तिवारी,

हिरणपुर। थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा-शहरग्राम मुख्य सड़क पर वास्ताडीह के समीप शनिवार को सड़क किनारे खड़े एक खाली मालवाहक ट्रेलर की चेचिस में अचानक आग लग गई। वाहन से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चालक, खलासी और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया और चालक दल सुरक्षित बच गया।

हिरणपुर के वास्ताडीह में ट्रेलर की चेचिस में लगी आग

गिट्टी लोड करने जा रहा था ट्रेलर

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर संख्या डब्ल्यूबी65ई/4170 गिट्टी लोड करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वास्ताडीह के समीप वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था। तभी अचानक ट्रेलर की चेचिस से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

मोटर से पानी डालकर आग पर पाया काबू

ट्रेलर में आग लगते ही चालक और खलासी ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों ने मोटर के जरिए पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रेलर की चेचिस आग की चपेट में आ गई। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गश्ती दल में शामिल एएसआई सूरजमाल पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जानकारी ली। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button