बिहार
Trending

PATNA

ट्रैफिक ड्यूटी छोड़ शादी समारोह में मेहमानों को खाना परोसने का वीडियो वायरल, जवान जिला मुख्यालय क्लोज; कारण बताओ नोटिस जारी

Views: 1
0 0
Read Time:4 Minute, 13 Second
  • अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी पहनकर पत्तल परोसने लगा होमगार्ड, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन ने लिया एक्शन

पटना, 27 नवंबर। बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी इन दिनों चर्चा में है। इसी बीच शादी समारोह में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात जवान वर्दी में ही मेहमानों को खाने के लिए पत्तल परोसता नजर आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जवान को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय क्लोज कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड जवान सतीश कुमार को विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शादी समारोह 25 नवंबर को बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेहमानों और वाहनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की थी।

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पत्तल परोसते होमगार्ड का वीडियो वायरल, पटना में एक्शन

इसी दौरान जवान सतीश कुमार अपनी निर्धारित ड्यूटी छोड़कर वर्दी में ही मेहमानों को खाने की पत्तल परोसने लगा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो की जांच के बाद हुई कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में वीडियो सही पाए जाने के बाद जवान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। ट्रैफिक एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय क्लोज करने का आदेश दिया। साथ ही अगले आदेश तक उसे यातायात ड्यूटी से हटा दिया गया है और कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप

ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की गतिविधि विभागीय अनुशासन के खिलाफ है। इससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित होती है। प्रशासन ने कहा है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ ड्यूटी में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है।

शाही शादी में पहुंचे थे कई दिग्गज नेता

गौरतलब है कि विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का विवाह 25 नवंबर को लदमा गांव में भव्य अंदाज में संपन्न हुआ। इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की चर्चा रही। शादी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और बृजभूषण शरण सिंह समेत कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की थी।

फिलहाल होमगार्ड जवान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है। अब उसके जवाब के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Loading

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पत्तल परोसते होमगार्ड का वीडियो वायरल, पटना में एक्शन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button