स्थानीय समाचार

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत प्रभात फेरी एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया,हेलमेट का भी हुआ वितरण

Views: 2
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत प्रभात फेरी एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया,हेलमेट का भी हुआ वितरण

पलामू:- सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जिले में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान गिरिवर हाई स्कूल से प्रभात फेरी निकाली गई, जो सदीक चौक, कचहरी चौक, छहमुहान एवं त्रिकोणिया चौक होते हुए गुजरी। जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया और स्वयं भी इसमें शामिल होकर आमजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

वहीं, जिले के जोड़ चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान उप परिवहन आयुक्त सह सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पलामू, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री कुमार एवं ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया।जांच अभियान में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने एवं ओवरस्पीडिंग करने वालों की जांच की गयी।

डीटीओ प्रमोद कुमार ने वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और रेस ड्राइविंग से बचने की अपील की।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। जीवन अनमोल है, इसे व्यर्थ न गंवाएं। सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मौके पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक विनीत कुमार परिवहन विभाग के कर्मी, ट्रैफिक प्रभारी, गिरिवर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button