झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

पाकुड़ में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 42 डीआई पाइप लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 42 डीआई पाइप लूटकर भागे थे आरोपी, पुलिस ने ट्रक-बोलेरो समेत पूरा माल किया बरामद; गिरोह में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के कई लोग शामिल

Views: 1
0 0
Read Time:5 Minute, 32 Second

केशव तिवारी ब्यूरो चीप पाकुड़ रिपोर्ट।
पाकुड़ :- ग्रामीण जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में डकैती कर लाखों रुपये के लोहे के पाइप समेटने वाले गिरोह को पाकुड़ पुलिस ने चार घंटे के भीतर दबोच लिया। सलगापाड़ा स्थित कंगला मोड़ के समीप हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने ऐसी घेराबंदी की कि आरोपियों को भागने का मौका तक नहीं मिला। ताबड़तोड़ छापेमारी में 10 आरोपी गिरफ्तार किये गये।

उनकी निशानदेही पर लूटे गये 42 पीस डीआई पाइप बरामद कर लिये गये। बरामद पाइपों की कीमत चार से पांच लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल अशोक लीलैंड ट्रक और महिंद्रा बोलेरो के साथ आठ मोबाइल फोन, लोहे का रॉड और लाठी भी जब्त की है। महज चार घंटे में 10 गिरफ्तारियां और लूटे गये सामान की बरामदगी पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

एसपी के आदेश पर एक्शन में आयी पुलिस, चार घंटे में खुला मामला

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गये सामान की बरामदगी का निर्देश दिया। एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) गठित किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी और घेराबंदी के बाद पुलिस ने घटना के महज चार घंटे के भीतर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में ताज मुहम्मद शेख (55), जहांगीर आलम (35), उत्पल शील (33), मानिक शील (48), नील कमल शील (30), सजल दास (42), सिराज शेख (22), तुजामेल शेख (28), नशीरूद्दीन (31) और संजीत महतो (46) शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं, जबकि संजीत महतो बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी है।

पाकुड़ में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 42 डीआई पाइप लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार

पाइप ढोने में इस्तेमाल ट्रक और बोलेरो भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 42 पीस लोहे के डीआई पाइप बरामद किये हैं। इसके अलावा अशोक लीलैंड ट्रक संख्या WB19K-2283 और महिंद्रा बोलेरो संख्या WB26AV-7837 जब्त की गयी है। पुलिस के अनुसार, तुजामेल शेख बोलेरो चला रहा था, जबकि संजीत महतो ट्रक का चालक था। आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन, एक लोहे का रॉड और एक लाठी भी मिली है। पूछताछ में आरोपियों ने जलापूर्ति योजना परिसर से पाइपों की डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

तीन आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी उजागर

गिरफ्तार आरोपियों में तीन के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। ताज मुहम्मद शेख के खिलाफ पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना में वर्ष 2025 में डकैती का मामला दर्ज है। इसके अलावा मुर्शिदाबाद थाना में वर्ष 2019 का मामला भी दर्ज बताया गया है। जहांगीर आलम का नाम भी मोहम्मद बाजार थाना कांड संख्या 223/2025 में दर्ज है। वहीं, नील कमल शील के खिलाफ मुर्शिदाबाद थाना में वर्ष 2026 और गंगारामपुर थाना में वर्ष 2024 का मामला दर्ज है।

एसआईटी में कई थानों के अधिकारी और जवान शामिल

छापेमारी अभियान में एसडीपीओ विजय कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, रद्दीपुर ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता और महेशपुर थाना के अजय कुमार महतो शामिल थे। इनके अलावा सनातन मांझी, चंद्रानंद ठाकुर, चुंडा हांसदा, सुरेश गोप, महादेव चौधरी, तकनीकी शाखा के कर्मियों तथा पाकुड़िया, महेशपुर और रद्दीपुर ओपी के सशस्त्र बल ने भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

Loading

पाकुड़ में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 42 डीआई पाइप लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button