झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

पाकुड़ बोहरा रस्सी टोला कांड में दो दोषी करार, एक जेल भेजा गया

3 दिसंबर को सजा के बिंदु पर होगी सुनवाई, वर्ष 2021 में जमीन विवाद को लेकर हुई थी हिंसा

Views: 5
0 0
Read Time:5 Minute, 34 Second

केशव तिवारी, ब्यूरो चीफ पाकुड़।

पाकुड़: जमीन विवाद में कथित साजिश के तहत हत्या की झूठी अफवाह फैलायी गयी और देखते ही देखते एक परिवार पर भीड़ का कहर टूट पड़ा। महिलाओं को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया, घरों में तोड़फोड़ हुई और लूटपाट के भी आरोप लगे। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बोहरा रस्सी टोला में वर्ष 2021 में हुई इस चर्चित घटना के करीब पांच साल बाद अदालत ने दो अभियुक्तों को दोषी करार दिया है।

अपर सत्र न्यायाधीश कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने सत्र विचारण वाद संख्या 24/22 में सुनवाई पूरी करने के बाद दिबीबीटी हांसदा और गोपाल टुडू को दोषी ठहराया। फैसले के साथ ही दिबीबीटी हांसदा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि अदालत में अनुपस्थित गोपाल टुडू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया गया। दोनों की सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अदालत ने 3 दिसंबर की तारीख तय की है।

एक दोषी जेल में, दूसरे की गिरफ्तारी के लिए वारंट

अदालत में फैसला सुनाये जाने के वक्त दिबीबीटी हांसदा मौजूद थी। दोषी करार दिये जाने के बाद अदालत ने उसका जमानत बंधपत्र रद्द कर न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। वहीं, दूसरे दोषी गोपाल टुडू की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से हाजिरी दी गयी थी, लेकिन वह स्वयं अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसका जमानत बंधपत्र रद्द करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी करने का निर्देश दिया।

महेश्वर की हत्या की अफवाह से गांव में भड़का था आक्रोश

अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 23/2021 के अनुसार, घटना 20 मार्च 2021 की है। बोहरा रस्सी टोला निवासी रानी सोरेन (45) ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गोपाल टुडू, दिबीबीटी हांसदा, एंथोनी टुडू और दासो टुडू ने साजिश रची थी।

आरोप के मुताबिक, महेश्वर टुडू को काम के बहाने गांव से बाहर भेजा गया और फिर अफवाह फैला दी गयी कि रानी सोरेन के पति सुभाषटेन टुडू तथा उनके गोतिया साहेबजन टुडू और सिलीप टुडू ने महेश्वर की हत्या कर शव छिपा दिया है। इस अफवाह ने गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया।

भीड़ ने महिलाओं को बनाया निशाना, बंधक बनाकर गांव में घुमाया

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि अफवाह के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गये। भीड़ ने रानी सोरेन, उनकी बेटियों और साहेबजन व सिलीप टुडू के परिवार की महिलाओं को बंधक बना लिया। लाठी-डंडे और तीर-भाले से लैस 59 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों पर महिलाओं के साथ मारपीट करने, कपड़े फाड़ने और उन्हें गांव में घुमाने का आरोप लगाया गया था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

पाकुड़ बोहरा रस्सी टोला कांड में दो दोषी करार, एक जेल भेजा गया

लूटपाट, आगजनी और सामाजिक बहिष्कार का भी लगा था आरोप

पीड़ित परिवारों की प्राथमिकी के अनुसार, भीड़ ने घरों में तोड़फोड़ कर अनाज, जेवरात, मवेशी और घरेलू सामान लूट लिये थे। जमीन से संबंधित कागजात और कपड़ों में आग लगाने का भी आरोप लगाया गया था। इतना ही नहीं, परिवारों का सामाजिक बहिष्कार यानी बिठलाहा कर दिया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए गांव से निकालने का प्रयास किया गया था।

अन्य आरोपितों के खिलाफ अलग से चल रहा है मुकदमा

पुलिस ने मामले में दंगा, मारपीट, हत्या के प्रयास, महिला की लज्जा भंग करने, लूटपाट, आगजनी और आपराधिक साजिश समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। अन्य नामजद आरोपितों के खिलाफ अलग से सत्र विचारण जारी है। पांच साल पुराने इस मामले में दो अभियुक्तों के दोषी करार दिये जाने के बाद अब 3 दिसंबर को होने वाली सजा पर सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Loading

पाकुड़ बोहरा रस्सी टोला कांड में दो दोषी करार, एक जेल भेजा गया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button