लातेहार
Trending

संत जेवियर कॉलेज ने पांच गोल से जीतकर शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता

विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये देकर किया गया सम्मानित, फाइनल में उमड़ा हजारों खेल प्रेमियों का हुजूम

Views: 9
0 0
Read Time:3 Minute, 17 Second

महुआडांड़ (लातेहार)। आवासीय विद्यालय स्थित खेल स्टेडियम में शुक्रवार को शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। फाइनल का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।

फाइनल मुकाबला संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ और केनाटोली क्लब के बीच खेला गया। इसमें संत जेवियर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केनाटोली क्लब को पांच गोल से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 31 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

संत जेवियर कॉलेज ने पांच गोल से जीतकर शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता

आयोजन समिति के अनुसार, एक महीने तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया। समारोह को संबोधित करते हुए धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और टीम भावना विकसित करने का बेहतर माध्यम है। वहीं विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि महुआडांड़ के युवाओं में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य संवारने का अवसर देते हैं।

फाइनल के अवसर पर नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। पूरे आयोजन में हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी।

संत जेवियर कॉलेज ने पांच गोल से जीतकर शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता

ये रहे मौजूद: एसडीओ सुलेमान मुंडरी, एसडीपीओ पूजा कुमारी, बीडीओ संतोष बैठा, थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद,झारखण्ड प्रदेश सचिव रविन्द्र राम , जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, मनिका प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यछ दरोगी यादव , काग्रेस जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर , प्रमुख कंचन कुजूर, जिला आदिवासी अध्यछ अजीत पाल कुजूर उपप्रमुख अभय मिंज, टूर्नामेंट अध्यक्ष आमिर सुहेल कार्ग्रेस प्रखण्ड अध्यछ नूरूल हसन , फादर दीलिप एक्का, काँता एक्का , जमुना प्रसाद , कन्हैया लाल , फूलचन्द यादव , मनोज पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button