झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

धनतेरस पर साहिबगंज के बाजारों में रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

घोड़मारा पुल से साक्षरता चौक तक विशेष निगरानी, सादे लिबास में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी; चोरी और छिनतई रोकने के लिए पुलिस अलर्ट

Views: 5
0 0
Read Time:3 Minute, 43 Second

रिपोर्ट सोनू कुमार,

साहिबगंज:-धनतेरस पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर साहिबगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गयी है. त्योहार की रौनक के साथ बाजारों में बढ़ती चहल-पहल और करोड़ों के कारोबार की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है. शहर के प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी, वहीं सादे लिबास में भी पुलिस के जवान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे. पुलिस की प्राथमिकता खरीदारों की सुरक्षा के साथ-साथ दुकानदारों के कारोबार को निर्भीक माहौल उपलब्ध कराना है.

धनतेरस पर साहिबगंज के बाजारों में रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

धनतेरस को लेकर शहर के बाजार सज चुके हैं. सड़क किनारे अस्थायी दुकानों की कतारें लग गयी हैं, जबकि स्वर्ण आभूषण दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है. ऐसे में चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की है.

घोड़मारा पुल से साक्षरता चौक तक पुलिस की पैनी नजर

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घोड़मारा पुल से लेकर साक्षरता चौक तक विशेष निगरानी रखी जायेगी. शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारी और जवान भी बाजार की गतिविधियों पर नजर रखेंगे. खासकर स्वर्ण आभूषण दुकानों, फुटपाथी दुकानों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जायेंगे.

भीड़ के बीच संदिग्धों की पहचान, तत्काल होगी कार्रवाई

धनतेरस के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ का फायदा उठाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के साथ जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की इस व्यवस्था से त्योहार के दौरान बाजारों में सुरक्षा का माहौल कायम रखने और आम लोगों की परेशानी कम करने का प्रयास किया जा रहा है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट : डीएसपी

मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव ने बताया कि धनतेरस को लेकर सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गयी है. शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गयी है. भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जायेगी. पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि लोग सुरक्षित माहौल में खरीदारी करें और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button