झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

11 पदकों के साथ साहिबगंज का जलवा,राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में उपविजेता बनी टीम

jharkhand news

Views: 27
0 0
Read Time:4 Minute, 19 Second

साहिबगंज:-मैदान पर साहिबगंज के एथलीटों ने दम दिखाया तो पदकों की झड़ी लग गयी। रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, होटवार में 3-4 अक्टूबर को आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय खेलो झारखंड बालक-बालिका अंडर-17 प्रतियोगिता में साहिबगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किये। इसमें चार स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। दमदार प्रदर्शन के आधार पर बालक अंडर-17 वर्ग में साहिबगंज की टीम राज्य की उपविजेता बनी।

रिले में दौड़ा साहिबगंज का स्वर्णिम सपना

4×400 मीटर रिले में अश्विन नागद्वार, सक्षम कुमार, अमित कुमार और सामू मरांडी ने रफ्तार और तालमेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 4×100 मीटर रिले में परमा हांसदा, संतोष मुर्मू, अश्विन नागद्वार और आयुष कुमार की टीम ने रजत पदक जीतकर जिले की उपलब्धि में एक और अध्याय जोड़ा।

11 पदकों के साथ साहिबगंज का जलवा,राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में उपविजेता बनी टीम

पैदल चाल में जमशेद,जेवलिन में पृथ्वी ने मारी बाजी

5000 मीटर पैदल चाल में जमशेद अंसारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जेवलिन थ्रो में पृथ्वी राज मंडल ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी स्पर्धा में काजल कुमारी ने रजत पदक हासिल किया।

लंबी कूद और हर्डल्स में भी मिली सफलता

साहिबगंज के खिलाड़ियों ने ट्रैक के साथ फील्ड स्पर्धाओं में भी दमखम दिखाया। संतोष मुर्मू ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीता, जबकि सामू मरांडी ने 110 मीटर हर्डल्स में कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस शानदार प्रदर्शन से जिले की टीम को राज्य स्तर पर उपविजेता का गौरव मिला।

मेहनत, प्रशिक्षण और जुनून का नतीजा

साहिबगंज के एथलीटों की इस सफलता ने जिले में खेल प्रतिभाओं की मजबूत मौजूदगी को एक बार फिर साबित किया है। राज्य स्तरीय मंच पर खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास और जुझारूपन के साथ प्रदर्शन किया, उससे जिले के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है।

अधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

टीम की उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा, एपीओ शबनम तबस्सुम, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, कल्याण श्रीवास्तव, माधव चंद्र घोष, संतोष कुमार उर्फ टिंकू तथा राजस्थान इंटर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ओम प्रकाश गुप्ता समेत जिलेवासियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

प्रशिक्षक और मैनेजर की भी अहम भूमिका

टीम के प्रशिक्षक योगेश यादव, आ ए प्र केंद्र, साहिबगंज रहे, जबकि राकेश कुमार राका, राजस्थान इंटर विद्यालय, ने मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली। टीम में अन्ना मेरी सोरेन, कस्तूरबा बोरियो और लूसी किस्कू, कस्तूरबा तालझारी भी शामिल रहीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button