कांग्रेसजमशेदपुरझारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

कांग्रेस सत्ता में आई तो डॉ. सिद्धू को पद्म सम्मान दिलाने के लिए करेंगे प्रयास : परविंदर सिंह

94वें जन्मदिन पर कोल्हान के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. कृपाल सिंह सिद्धू को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

Views: 10
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कोल्हान के प्रख्यात चिकित्सक एवं गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले डॉ. कृपाल सिंह सिद्धू के 94वें जन्मदिन पर उनके आवास नारायणा पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. सिद्धू के दीर्घकालीन सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके लिए पद्म सम्मान की मांग उठाई।

परविंदर सिंह ने कहा कि जिस सेवाभाव से डॉ. सिद्धू लंबे समय से गरीब मरीजों का निःशुल्क इलाज कर रहे हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो अब तक डॉ. सिद्धू को पद्म सम्मान मिल चुका होता। उनके अनुसार, जब डॉ. सिद्धू ने पद्म सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, उस समय केंद्र में भाजपा की सरकार थी, लेकिन उन्हें इस दिशा में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

कांग्रेस सत्ता में आई तो डॉ. सिद्धू को पद्म सम्मान दिलाने के लिए करेंगे प्रयास : परविंदर सिंह

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि भविष्य में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वे स्वयं दिल्ली जाकर डॉ. सिद्धू को पद्म सम्मान दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, महासचिव राकेश साहू, सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार और कांग्रेस ओबीसी नेता इंदु भूषण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. सिद्धू को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button