करंट की चपेट में आने से महिला की मौत,दो गंभीर घायल,गांव में पसरा मातम


रिपोर्ट: दिनेश यादव,
पलामू/सतबरवा:
सतबरवा प्रखंड के दुलसुलमा गांव में एलटी बिजली तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोग—एक पुरुष और दो महिलाएं—बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तुम्बागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मीना देवी (पति धर्मदेव सिंह) को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, भीम सिंह (पिता धर्मदेव सिंह) और मुनि देवी (पति महेंद्र सिंह) का अस्पताल में इलाज जारी है, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस दुखद घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
![]()




