झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

छठ घाट पर जगह घेरने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत,नारियल से हमला कर फोड़ा सिर

शकुंतला सहाय घाट पर मारपीट से मची अफरा-तफरी, श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

Views: 22
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second
रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

साहिबगंज। लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान पूजा के लिए घाट पर जगह घेरने को लेकर सोमवार को शकुंतला सहाय घाट पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के सिर पर नारियल से हमला कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई इस घटना से घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल, छठ महापर्व को लेकर सोमवार सुबह से ही शहर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी। जनता घाट, शकुंतला सहाय घाट और शोभनपुर घाट समेत विभिन्न घाटों पर व्रती और उनके परिजन संध्या अर्घ्य के लिए जगह सुरक्षित करने में जुटे थे। घाटों पर कीचड़ और अव्यवस्था के बावजूद लोग पूजा के लिए बेहतर स्थान पाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान शकुंतला सहाय घाट पर जगह को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

छठ घाट पर जगह घेरने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत,नारियल से हमला कर फोड़ा सिर

जगह की जिद में हिंसा पर उतरे लोग, नारियल से किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाट पर जगह सुरक्षित करने को लेकर दोनों पक्षों में पहले तीखी बहस हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान नारियल से किए गए हमले में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद घाट पर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, शांत कराया विवाद

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की तत्परता से विवाद को और बढ़ने से रोक दिया गया। बताया जाता है कि छठ महापर्व के दौरान घाटों पर जगह घेरने को लेकर अन्य स्थानों पर भी कहासुनी और विवाद की स्थिति देखने को मिली।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button