झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

बिरसा जयंती पर खरदांग मैदान में पारंपरिक मेला और फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

सांसद विजय हांसदा और विधायक एमटी राजा ने किया उद्घाटन,ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

Views: 29
0 0
Read Time:3 Minute, 50 Second
रिपोर्ट:राहुल कुमार साह,

उधवा। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खरदांग मैदान में खेल, संस्कृति और आदिवासी परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। उधवा प्रखंड में आयोजित पारंपरिक मेले एवं फुटबॉल टूर्नामेंट का सांसद विजय कुमार हांसदा और विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया।

आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उल्लास के बीच आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सांसद और विधायक ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आदिवासी अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है मेला

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद एवं विधायक ने कहा कि खरदांग मैदान में वर्षों से आयोजित होने वाला यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन चुका है। यह आयोजन आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं, विरासत और लोक संस्कृति को संरक्षित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

बिरसा जयंती पर खरदांग मैदान में पारंपरिक मेला और फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का किया उद्घाटन

मेले के साथ आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह दिखा। सांसद और विधायक ने मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।

ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उधवा प्रखंड के ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सांसद और विधायक ने कहा कि ग्रामीण परंपराओं, सामाजिक व्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज को एकजुट रखने में उनका योगदान सराहनीय है।

ये रहे मौजूद

मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्बरम, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयुब अली उर्फ बाबू दा, सचिव विश्वजीत मंडल, काजू मल्लिक, किन्नू सोरेन, भैया किस्कू, बसंती हांसदा, रानी हांसदा, स्टेशलिना सोरेन और सकल हेम्बरम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button