ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपलामू

सतबरवा बाजार में जाम से लोग परेशान, अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने उठाया कदम

Views: 60
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट,

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार (बुधवार एवं रविवार) में लगातार बढ़ती भीड़ के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। बाजार के दिनों में यह क्षेत्र अत्यधिक भीड़-भाड़ वाला बन जाता है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सतबरवा बाजार में जाम से लोग परेशान, अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने उठाया कदम

जाम की मुख्य वजह कुछ दुकानदारों द्वारा सरकारी सड़क एवं जमीन पर अवैध रूप से दुकान लगाना, करकट का छप्पर डालना और अतिक्रमण करना बताया जा रहा है। इसके कारण आवागमन बाधित हो रहा है और इमरजेंसी सेवाओं, विशेषकर एंबुलेंस को भी आने-जाने में कठिनाई हो रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सतबरवा थाना पुलिस की मौजूदगी में अंचल अधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक कर्मियों द्वारा सड़क की मापी कर अतिक्रमण करने वाले लोगों को हटाने का निर्देश दिया गया।

सतबरवा बाजार में जाम से लोग परेशान, अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने उठाया कदम

वहीं, मौके पर मौजूद कुछ सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि यदि प्रशासन उन्हें कोई उचित स्थान उपलब्ध करा दे, तो वे वहां दुकान लगाने के लिए तैयार हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Loading

सतबरवा बाजार में जाम से लोग परेशान, अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने उठाया कदम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button