झारखंड समाचारपलामूस्थानीय समाचार

JPSC-JSSC छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, सतबरवा-पोलपोल में सड़क जाम


संवाददाता: अनुज तिवारी,
पलामू। JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को झारखंड बंद का असर पलामू में भी देखने को मिला।

सतबरवा और पोलपोल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सतबरवा में भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया।

JPSC-JSSC छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, सतबरवा-पोलपोल में सड़क जाम

प्रदर्शनकारियों ने JPSC-JSSC मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्रों की मांगों को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

सड़क जाम के कारण कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की। छात्रों की आवाज बुलंद एवं लाठी चार्ज के विरोध में झारखंड बंद प्रदर्शन के दौरान पोलपोल में आनंद सिंह, सुशील सिंह,अखिलेश सिंह ,विवेक सिंह,गुड्डू साव,वीरेंद्र सिंह,शंभू ठाकुर, रामजी पासवान, दिलीप सिंह,श्याम राम, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button