लातेहार
Trending

लातेहार में जन शिकायत निवारण,उपायुक्त संदीप कुमार ने सुनीं लोगों की समस्याएं

साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में जमीन विवाद और आंगनबाड़ी सेविका चयन से जुड़े आवेदन आए

Views: 5
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second

लातेहार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं,अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश

लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात गंभीरता से सुनी और समस्याओं की जल्द जांच कराकर समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से जमीन विवाद और आंगनबाड़ी सेविका चयन से संबंधित मामले सामने आए।

लातेहार में जन शिकायत निवारण,उपायुक्त संदीप कुमार ने सुनीं लोगों की समस्याएं

आवेदनों के भौतिक सत्यापन का निर्देश

सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए मामलों का भौतिक सत्यापन कराने और नियमानुसार जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर उनका निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को होता है आयोजन

उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के निष्पादन के लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button