स्थानीय समाचारझारखंड समाचारपाकुड़
Trending

गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी ठहराव की मांग, 10 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन

नव झारखंड जन एकता संगठन ने रेलवे प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, डीआरएम को पत्र भेजकर आंदोलन की दी सूचना

Views: 6
0 0
Read Time:4 Minute, 17 Second

गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव की मांग तेज, 10 दिसंबर को होगा विशाल धरना-प्रदर्शन

निशांत कुमार सानू की रिपोर्ट,

बरहरवा। बरहरवा-पाकुड़ रेलखंड के गुमानी रेलवे स्टेशन पर 13011-13012 मालदा-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज हो गई है। नव झारखंड जन एकता संगठन ने रेलवे प्रशासन को अंतिम अल्टीमेटम देते हुए 10 दिसंबर 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे से गुमानी रेलवे स्टेशन परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष फारोग अहसान ने हावड़ा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र भेजकर प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर संगठन पिछले कई महीनों से लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से प्रयास कर रहा है।

गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी ठहराव की मांग, 10 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन

कई बार पत्राचार और जनहस्ताक्षर अभियान के बावजूद नहीं हुई पहल

संगठन के अनुसार, इस मांग को लेकर 7 अगस्त, 9 सितंबर और 12 अक्टूबर 2026 को रेलवे प्रशासन को पत्र भेजे गए थे। इसके अलावा 9 सितंबर को जनहस्ताक्षर अभियान चलाकर विस्तृत मांग-पत्र भारतीय डाक के माध्यम से भेजा गया था। इसके बावजूद अब तक ट्रेन के ठहराव को लेकर कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है।

दर्जनों गांवों के हजारों यात्रियों को होती है परेशानी

संगठन का कहना है कि गुमानी रेलवे स्टेशन आसपास के दर्जनों गांवों और पंचायतों के लोगों के लिए रेल यातायात का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां से प्रतिदिन विद्यार्थी, मरीज, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, किसान और अन्य यात्री आवागमन करते हैं। इसके बावजूद मालदा-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

संगठन के मुताबिक, ट्रेन का ठहराव शुरू होने से यात्रियों को मालदा, कोलकाता सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। यह मांग किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता के सामूहिक हित से जुड़ी है।

मांग पूरी नहीं हुई तो होगा व्यापक जनआंदोलन

संगठन ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करने के लिए जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए। ऐसा नहीं होने पर 10 दिसंबर को व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने क्षेत्र के आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों से आंदोलन में भागीदारी की अपील की है।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई प्रतिलिपि

संगठन की ओर से भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजमहल सांसद, साहिबगंज उपायुक्त, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी तथा रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button