पाकुड़
Trending

उधवा के भूदेव टोला में 31 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला

भूदेव टोला की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेजा:परिजनों ने थाने में नहीं दिया लिखित आवेदन

Views: 4
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

सानू कुमार की रिपोर्ट,

उधवा:राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत भूदेव टोला गांव में रविवार शाम एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। 31 वर्षीय राजू मंडल का शव घर में फंदे से लटका मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतक की पहचान लोगेन मंडल के पुत्र राजू मंडल के रूप में हुई है। घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की बतायी जा रही है।

उधवा के भूदेव टोला में 31 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला

घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक कान्हु मुर्मू मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों की ओर से नहीं मिला आवेदन

इस घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से राधानगर थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गई थी। पुलिस मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button