पाकुड़
Trending

पाकुड़ में धूमधाम से मनी गोपाष्टमी, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु

वैदिक मंत्रोच्चार, गौ पूजन, तुलादान और महाआरती से भक्तिमय हुआ माहौल, भंडारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Views: 5
0 0
Read Time:4 Minute, 31 Second

रिपोर्ट: निशांत कुमार सानू,

पाकुड़ संवाददाता। गौ माता की आराधना, वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन की गूंज के बीच मंगलवार को पाकुड़ जिले में गोपाष्टमी का पर्व पूरे श्रद्धाभाव और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गौशालाओं और खटालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना कर गुड़, चना, फल और हरा चारा खिलाया। विभिन्न स्थानों पर तुलादान, गोग्रास, महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे जिले में गौ सेवा, सुरक्षा और संरक्षण का संदेश दिया गया।

पाकुड़ में धूमधाम से मनी गोपाष्टमी, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु

गोपाल गौशाला में गूंजे वैदिक मंत्र,गौ पूजन में शामिल हुए सैकड़ों भक्त

शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गोवर्धन और गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही गौशाला परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। भक्तों ने गौ माता को गुड़, चना, फल, साग और हरा चारा खिलाकर श्रद्धा अर्पित की। मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा।

तुलादान कर निभाई गौ सेवा की परंपरा, भंडारे में उमड़ी भीड़

गोपाष्टमी पर गौशाला में तुलादान, गोग्रास और भंडारे का विशेष आयोजन किया गया। विनोद कुमार टिबड़ीवाल समेत अन्य श्रद्धालुओं ने तुलादान कर गौ सेवा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान गौ माता की सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा के उपरांत सामूहिक महाआरती हुई, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

प्रभात फेरी से हुई शुरुआत,शाम तक भजन-कीर्तन में डूबा रहा इलाका

गोपाल गौशाला में सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकालकर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। सुबह दस बजे गोपूजन एवं प्रसाद वितरण हुआ। वहीं, संध्या बेला में भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। आयोजन को सफल बनाने में गौशाला समिति के दीनानाथ ऐलानी, प्रवीण जैन, सुरेश बाकलीवाल समेत अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

प्यादापुर के श्याम खटाल में भी उमड़ा आस्था का सैलाब

हीरानंदनपुर पंचायत के प्यादापुर स्थित श्याम खटाल में भी गोपाष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही गौ भक्तों की भीड़ जुटने लगी। गौ माता का अभिषेक, श्रृंगार और आरती कर विधिवत पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गौ माता को हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया।

खटाल के निदेशक योगेश ठाकुर ने कहा कि गोपाष्टमी गौ माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ उनकी सेवा, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लेने का पर्व है। उन्होंने लोगों से गौ सेवा के लिए आगे आने की अपील की। जिले के अन्य इलाकों में भी लोगों ने अपने घरों में गौ माता की पूजा-अर्चना कर पर्व मनाया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button