बरहेट में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में पंचायत स्तर से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश

बरहेट संवाददाता। बरहेट प्रखंड के वन विश्रामागार में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने की। बैठक में केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने सभी 22 पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और सक्रिय कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में एमएमडीआर को लेकर 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पंकज मिश्रा ने सभी पंचायतों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

हर पंचायत में ग्रामीणों के साथ बैठक का निर्देश
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक पंचायत के गांवों में हर माह ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित करने की बात कही गयी। इन बैठकों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए पहल करने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया।
बैठक में प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. नजरूल इस्लाम, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, उपप्रमुख रुपक कुमार साह, जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम सहित पुसा टुडू, देव सोरेन, मोहम्मद अली अंसारी, सुनिराम हांसदा, लुखिराम हेंब्रम, अब्दुल मजीद, एजाज अंसारी, गुंजन सिंघानिया, शमीम अंसारी, समदा सोरेन, समसुल अंसारी, पप्पू भगत, बेला किस्कू समेत सभी 22 पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()





