राजदंडा पुल पर फंसी हरियाणा नंबर की एंबुलेंस, ग्रामीणों ने मशक्कत कर निकाला बाहर
Latehar News

अलोक कुमार की रिपोर्ट,
महुआडांड़। लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र स्थित राजदंडा पुल पर मंगलवार को करीब तीन बजे हरियाणा नंबर की एक एंबुलेंस फंस गई। बताया जाता है कि एंबुलेंस चालक मैप के सहारे राजदंडा पुल तक पहुंचा था। पुल पार करने के दौरान क्षतिग्रस्त पुल की स्थिति के कारण वाहन बीच में ही फंस गया।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को बाहर निकालने में मदद की। ग्रामीणों के सहयोग और काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

इस घटना ने एक बार फिर राजदंडा पुल की जर्जर स्थिति और क्षेत्र में आवागमन की समस्या को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की खराब स्थिति के कारण आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मरीजों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए यह पुल बड़ी समस्या बन सकता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से राजदंडा पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है,
![]()




