पाकुड़
Trending

पाकुड़ सदर अस्पताल की रसोई का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता में सुधार

मरीजों के भोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई:डॉ. सोहेल अनवर

Views: 53
0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

रिपोर्ट:निशांत कुमार सानू,

पाकुड़ संवाददाता। सदर अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कोताही अब अस्पताल प्रशासन को मंजूर नहीं है। मंगलवार को अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सोहेल अनवर ने अचानक रसोईघर पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने मरीजों को परोसे जाने वाले खाने को खुद परखा और भोजन तैयार करने से लेकर रसोई की साफ-सफाई तक की व्यवस्था खंगाली। निरीक्षण के दौरान कर्मियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि मरीजों की थाली में गुणवत्ता से समझौता या लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पाकुड़ सदर अस्पताल की रसोई का औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता में सुधार

पिछली जांच में दाल की गुणवत्ता पर उठे थे सवाल, इस बार मिला सुधार

उपाधीक्षक ने बताया कि पिछले निरीक्षण में मरीजों के लिए तैयार दाल में पानी की मात्रा अधिक पाई गई थी। इस पर संबंधित कर्मियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया था। मंगलवार को दोबारा जांच के दौरान भोजन की गुणवत्ता में सुधार पाया गया और इस बार कोई स्पष्ट खामी सामने नहीं आई। हालांकि, उपाधीक्षक ने साफ किया कि निरीक्षण में सुधार मिलना ही काफी नहीं है, बल्कि भोजन की गुणवत्ता हर दिन एक समान बनाए रखना जरूरी है।

रसोई की गंदगी से लेकर खाने की गुणवत्ता तक पर रहेगी नजर

निरीक्षण के दौरान रसोईघर में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री, भोजन बनाने की प्रक्रिया और साफ-सफाई की बारीकी से जांच की गई। उपाधीक्षक ने निर्देश दिया कि भोजन बनाने में ताजी और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही इस्तेमाल किया जाए। रसोई कर्मी साफ कपड़े पहनें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें तथा मरीजों को निर्धारित समय पर गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएं।

लापरवाही पर नहीं मिलेगी माफी, जिम्मेदार कर्मियों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

डॉ. सोहेल अनवर ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भोजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और स्वास्थ्य सुधार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वच्छता में किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर मामला माना जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि मरीजों के खाने में गड़बड़ी या लापरवाही की शिकायत मिली और जांच में इसकी पुष्टि हुई, तो जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अन्य कर्मी भी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button