समिता कुमारी की मौत के बाद परिजनों ने करमाही के पास किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग पर अड़े
Latehar News

समिता कुमारी की मौत के बाद परिजनों ने करमाही के पास किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग पर अड़े
लातेहार/मनिका। लातेहार में ट्रैक्टर दुर्घटना में महिला मजदूर समिता कुमारी की मौत के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मनिका थाना क्षेत्र के करमाही के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को लातेहार के अमवाटीकर मोड़ स्थित रिलायंस मार्ट के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से समिता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के परिजन काफी आक्रोशित थे। उन्होंने करमाही के पास सड़क पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग की।

सड़क जाम की सूचना मिलने पर मनिका के अंचल अधिकारी अमन कुमार और मनिका थाना के एसआई पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ।
जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
![]()




