झारखंड समाचारक्राइमपलामूस्थानीय समाचार
Trending

मेदिनीनगर के नावाटोली में घर के अंदर महिला की निर्मम हत्या, सिर पर चाकू से किए गए 5-6 वार

पति जमशेदपुर में करते हैं नौकरी, बेटी रहती है बाहर; परिजनों ने राजा उर्फ यूनुस पर जताया शक, एक संदिग्ध हिरासत में

Views: 41
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

मेदिनीनगर के नावाटोली में घर के अंदर महिला की निर्मम हत्या, सिर पर चाकू से किए गए 5-6 वार

 पलामू संवाददाता,

पलामू। मेदिनीनगर शहर के नावाटोली मोहल्ले में गुरुवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। 43 वर्षीय महिला साधना सिंह की घर के अंदर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव घर के बेड पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर चाकू से पांच से छह बार वार किए जाने के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने बुधवार देर रात इस वारदात को अंजाम दिया।

मेदिनीनगर के नावाटोली में घर के अंदर महिला की निर्मम हत्या, सिर पर चाकू से किए गए 5-6 वार

बताया जाता है कि साधना सिंह घर में अकेली रहती थीं। उनके पति जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी बेटी पढ़ाई के सिलसिले में घर से बाहर रहती है। घर में महिला के अकेले रहने का फायदा उठाकर हत्या किए जाने की आशंका भी जांच के दायरे में है।

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

इधर, मृतका के परिजनों ने राजा उर्फ यूनुस नाम के व्यक्ति पर शक जताया है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच और पूछताछ के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

NEWS APPRAISAL | पलामू

Loading

मेदिनीनगर के नावाटोली में घर के अंदर महिला की निर्मम हत्या, सिर पर चाकू से किए गए 5-6 वार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button