लातेहार
Trending

लातेहार में एनएच-39 पर कंटेनर-ट्रक की टक्कर,डीजल टैंक फटने से लगा भीषण जाम

लातेहार शहर के परिषद भवन के समीप हुआ हादसा, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार; जेसीबी से हटाए जा रहे दुर्घटनाग्रस्त वाहन

Views: 10
0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

लातेहार। रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-39 पर शहर स्थित परिषद भवन के समीप बुधवार को कंटेनर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एनएच-39 पर भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टक्कर के बाद फटा ट्रक का डीजल टैंक

बताया जाता है कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का डीजल टैंक फट गया और सड़क पर डीजल बहने लगा। इसके कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

लातेहार में एनएच-39 पर कंटेनर-ट्रक की टक्कर,डीजल टैंक फटने से लगा भीषण जाम

पुलिस पहुंची मौके पर,जेसीबी से हटाए जा रहे वाहन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने में जुट गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। वहीं, वाहनों को पूरी तरह हटाने के लिए क्रेन बुलाने की तैयारी की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button