झारखंड समाचारझारखंडस्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज स्टेशन पर मेगा ब्लॉक, हावड़ा-गया और हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव

एफओबी निर्माण के लिए रात 12:10 से सुबह 4:10 बजे तक रहेगा ब्लॉक, यात्रियों को परेशानी की आशंका

Views: 24
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

रिपोर्ट : सोनू कुमार

साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य के चलते 21 नवंबर की रात रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) निर्माण कार्य को लेकर रेलवे चार घंटे का मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेने जा रहा है। रात 12:10 बजे से सुबह 4:10 बजे तक रेल आवाजाही प्रभावित रहेगी। इस ब्लॉक के कारण हावड़ा से खुलने वाली दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

दो एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव

रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 20 नवंबर को हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे रीशेड्यूल होकर रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 13071 हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। ब्लॉक अवधि को ध्यान में रखते हुए दोनों ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है।

साहिबगंज स्टेशन पर मेगा ब्लॉक, हावड़ा-गया और हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव

पुराने समय पर स्टेशन पहुंचने से करना पड़ सकता है इंतजार

रेलवे के इस निर्णय से पहले से यात्रा की योजना बना चुके यात्रियों को परेशानी हो सकती है। विशेषकर रात और अहले सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के संशोधित समय का ध्यान रखना होगा। पुराने समय के अनुसार स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए निर्माण कार्य

साहिबगंज स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में सहूलियत होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों का संशोधित समय जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button