राजमहल
Trending

राजमहल में स्थापना दिवस पर 15 परिवारों को मिला पक्का मकान, गृह प्रवेश समारोह आयोजित

नए आशियाने में प्रवेश कर लाभुकों के चेहरे खिल उठे, 100 दिन रोजगार पूरा करने वाले मजदूर भी सम्मानित

Views: 28
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second

रिपोर्ट:राहुल कुमार साह,

राजमहल :- झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर राजमहल प्रखंड की मध्य नारायणपुर पंचायत में 15 परिवारों के लिए खुशियों का नया अध्याय शुरू हुआ। वर्षों से अपने पक्के घर का सपना संजोए परिवारों को आखिरकार नवनिर्मित आवास की सौगात मिली। नए घर में प्रवेश करते ही लाभुकों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक उठा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूसुफ स्वयं पंचायत पहुंचे और जनप्रतिनिधियों के साथ फीता काटकर 15 परिवारों का गृह प्रवेश कराया।

सपना हुआ साकार, नए आशियाने में शुरू हुई जिंदगी की नई पारी

कार्यक्रम के दौरान पंचायत में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। मुखिया रिजवाना कासमी ने बीडीओ का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद बीडीओ एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लाभुकों को उनके नए घर में प्रवेश कराया। इस मौके पर सभी 15 लाभुकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। अपने पक्के घर का सपना पूरा होने पर लाभुक परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला।

राजमहल में स्थापना दिवस पर 15 परिवारों को मिला पक्का मकान, गृह प्रवेश समारोह आयोजित

100 दिन रोजगार पूरा करने वाले मजदूरों को भी मिला सम्मान

समारोह में आवास योजना के लाभुकों के साथ मेहनत और रोजगार के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले मजदूरों को भी सम्मानित किया गया। वीबी-जीआरएएमजी के तहत पिछले वर्ष 100 दिनों का रोजगार पूरा करने वाले मजदूरों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान दिया गया। इस पहल के जरिए ग्रामीण श्रमिकों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया गया।

बीडीओ बोले, सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना प्राथमिकता

मौके पर बीडीओ मोहम्मद यूसुफ ने सभी लाभुकों को नए आवास की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को बेहतर जीवन और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने लाभुकों से अपने नए घर को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद धन्नू, बीपीओ गगन बापू, आवास समन्वयक रविकांत रवि, पंचायत सचिव रवि हेंब्रम, रोजगार सेवक ललन कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button