राजमहल
Trending

मसकलैया फोरलेन पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

साहिबगंज जा रहे दीपक यादव की हालत नाजुक, प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

Views: 5
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

रिपोर्ट:अनिकेत कुमार,

राजमहल :। राजमहल थाना क्षेत्र के मसकलैया फोरलेन पर बुधवार को दो बाइकों के बीच भीषण आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मसकलैया फोरलेन पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

साहिबगंज जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कोठीबगीचा निवासी दीपक यादव (24), पिता रामचंद्र यादव, बाइक से किसी काम के सिलसिले में साहिबगंज जा रहे थे। इसी दौरान मसकलैया फोरलेन पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।

दीपक की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

घायल दीपक यादव को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. सादिक अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक को साहिबगंज सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button