पाकुड़
Trending

बरहरवा में छह दिनों में दो सड़क हादसे,सीमेंट टैंकर से दूसरी मौत पर बवाल

तेज रफ्तार सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार 40 वर्षीय सबीर शेख को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम और वाहनों में तोड़फोड़; घंटों ठप रहा आवागमन

Views: 8
0 0
Read Time:5 Minute, 12 Second
बरहरवा। बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ पर तेज रफ्तार सीमेंट लोडेड टैंकरों का परिचालन अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। महज छह दिनों के भीतर एक ही इलाके में टैंकर की चपेट में आने से दूसरी मौत ने ग्रामीणों के आक्रोश को भड़का दिया। मंगलवार देर रात केंचुआ पुल के समीप तेज रफ्तार सीमेंट लोडेड टैंकर ने बाइक सवार 40 वर्षीय सबीर शेख को कुचल दिया।
हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ जाम कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

मृतक की पहचान बरहरवा थाना क्षेत्र के मोगलपाड़ा निवासी सबीर शेख (40), पिता अब्दुल गफ्फार के रूप में हुई है।

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर चार नवंबर को भी सीमेंट लोडेड टैंकर की चपेट में आने से 22 वर्षीय जीवन रमानी की मौत हो गई थी। छह दिनों के भीतर दो युवकों की जान जाने से इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार और यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

काम खत्म कर बाइक से लौट रहे थे घर, टैंकर ने कुचला

जानकारी के अनुसार, सबीर शेख बरहरवा में काम खत्म करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान केंचुआ पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट लोडेड टैंकर (ओडी 17 जेड 0922) की चपेट में उनकी बाइक आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

दो मौतों से भड़का आक्रोश,सड़क जाम कर वाहनों में तोड़फोड़

लगातार दूसरे हादसे में मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ को जाम कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही बरहरवा थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव और रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने और जाम हटाने का प्रयास किया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था।

बरहरवा में छह दिनों में दो सड़क हादसे,सीमेंट टैंकर से दूसरी मौत पर बवाल

रेलवे में वेल्डिंग का काम करते थे सबीर

ग्रामीणों के अनुसार, सबीर शेख रेलवे में वेल्डिंग का काम करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मोगलपाड़ा सहित आसपास के गांवों में शोक का माहौल है।

चार नवंबर को जीवन रमानी की भी हुई थी मौत

गौरतलब है कि चार नवंबर को घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर सीमेंट लोडेड टैंकर की चपेट में आने से बेलडांगा निवासी 22 वर्षीय जीवन रमानी की मौत हो गई थी। वह भी बाइक से जा रहे थे। इस दुर्घटना में उनके ममेरे भाई रूपचंद रमानी बाल-बाल बच गए थे।

अब छह दिनों के भीतर उसी स्थान के आसपास दूसरी मौत होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों के बीच भारी वाहनों की तेज रफ्तार, परिचालन पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा इंतजामों को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों की मांग है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button