राजमहल अधिवक्ता संघ चुनाव 2025-27: मणिलाल मंडल अध्यक्ष पद पर विजयी

राजमहल अधिवक्ता संघ चुनाव 2025-27: मणिलाल मंडल अध्यक्ष पद पर विजयी

बरहरवा।राजमहल अधिवक्ता संघ का वर्ष 2025–27 के लिए चुनाव शुक्रवार, 05 दिसंबर 2025 को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान अपराह्न 1:30 बजे तक कराया गया, जिसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र नारायण (झारखंड राज्य विधिक परिषद सदस्य) की उपस्थिति में निर्वाचन समिति के सदस्य दिवाकर प्रसाद कर्ण, राजीव दास एवं राजकुमार ठाकुर ने दोपहर 2:00 बजे से मतगणना प्रारंभ की। अध्यक्ष पद मणिलाल मंडल ने 68 मत प्राप्त कर विनय कुमार साह (41 मत) को 27 मतों के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद मोहम्मद जहीर शेख ने 79 मत…

Loading

Read More

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत,पुलिस जांच में जुटी

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत,पुलिस जांच में जुटी

बरहरवा।थाना क्षेत्र के घोंघी बेडो में एक महिला द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने से मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घोंघी बेडो निवासी बुधनी पहाड़ीन (20) ने घर में किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल साहेबगंज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना से एएसआई नीलम कुमारी सशस्त्र बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर…

Loading

Read More

बोहा सतपुलवा में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका

बोहा सतपुलवा में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका

बरहरवा। तालझारी थाना क्षेत्र के बोहा सतपुलवा में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तालझारी थाना को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की पहचान जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा मदनशाही बैंक के समीप रहने वाले धनसर मुंडा के 30 वर्षीय पुत्र बच्चन मुंडा के रूप में हुई है। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई…

Loading

Read More

झामुमो के बीमार सक्रिय नेता से मिलने पहुंचे सांसद विजय हांसदा

झामुमो के बीमार सक्रिय नेता से मिलने पहुंचे सांसद विजय हांसदा

बरहरवा। सांसद विजय कुमार हांसदा क्षेत्र भ्रमण के दौरान झामुमो के सक्रिय नेता निमाई चंद्र शील के बीमार होने की सूचना मिलते ही बरहेट स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना। सांसद ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, सचिव मुजिबुर रहमान, गुंजन सिंघानिया, अरशद अंसारी, देव सोरेन, लुखिराम हेंब्रम, समदा सोरेन, लड्डू भगत, नागराज साह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Read More

बोरियो सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,32 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

बोरियो सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,32 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

बरहरवा।बोरियो सीएचसी में रक्त दान शिविर का उद्घाटन सोमवार को बीडीओ नागेश्वर साव, थाना प्रभारी रोहित कुमार एवं सीएचसी प्रभारी पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर बीडीओ ने कहा रक्त दान महादान है। रक्त दान से किसी की जिंदगी बचायी जा सकती है। बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार सहित कुल 32 लोगों ने रक्त दान कियाI मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, डॉ. रोहित गौड़, डॉ. विवेक भारती, डॉ. बिनोद कुमार, डॉ. पंकज गुप्ता, बीपीएम विष्णु भगत, जिला से विजय कुमार, शुभम गोस्वामी,…

Loading

Read More

बरहड़वा में संतमत सत्संग आश्रम की नई समिति का गठन,व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा

बरहड़वा में संतमत सत्संग आश्रम की नई समिति का गठन,व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा

बरहड़वा, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में संचालित संतमत सत्संग आश्रम की व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं नई समिति के पुनर्गठन हेतु रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्योतिन शाह ने की। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी अनोज कुमार तथा बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आश्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसके बाद सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक के…

Loading

Read More

बरहड़वा में किसानों को बांटे गए उच्च गुणवत्ता वाले चना बीज,उत्पादन बढ़ाने पर जोर

बरहड़वा में किसानों को बांटे गए उच्च गुणवत्ता वाले चना बीज,उत्पादन बढ़ाने पर जोर

बरहड़वा। प्रखंड परिसर स्थित आत्मा कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत प्रखंड क्षेत्र के किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास एवं बीएओ चंदन सरकार मौजूद रहे। इस दौरान बटाईल, पतना, सातगाछी एवं मयूरकोला पंचायत के कुल 94 किसानों को 25-25 किलो उच्च गुणवत्ता वाले जीएनजी 2207 चना बीज उपलब्ध कराए गए। कृषि पदाधिकारी चंदन सरकार ने किसानों को रबी मौसम में उन्नत चना उत्पादन तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही…

Loading

Read More

बरहड़वा:कांग्रेस बैठक में स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देने पर सहमति

बरहड़वा:कांग्रेस बैठक में स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देने पर सहमति

बरहड़वा।नगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवारके देर शाम राजमहल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष मनोज घोष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सक्रियता, एकजुटता और नियमित जनसंपर्क अनिवार्य है। उन्होंने नगर एवं प्रखंड इकाइयों को योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र में कार्य करने, जनता से संवाद बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं…

Loading

Read More

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल आयोजन हेतु झामुमो कार्यालय में बैठक आयोजित

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल आयोजन हेतु झामुमो कार्यालय में बैठक आयोजित

बरहरवा l प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने किया l बैठक को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने बताया कि आगामी दिनांक 18 नवंबर 2025 से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार (जनता दरबार)कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार द्वारा किया जा रहा है। सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव सहित सम्मानित कार्यकर्तागण अपने -अपने पंचायत के विभिन्न गांव टोले -मोहल्ले में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करेंगे,एवं जनता दरबार…

Loading

Read More

बरहड़वा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन,मोतियाबिंद मरीजों के लिए ऑपरेशन की व्यवस्था

बरहड़वा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन,मोतियाबिंद मरीजों के लिए ऑपरेशन की व्यवस्था

बरहड़वा:नगर पंचायत क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में समाजसेवी सुमन कुमार के सौजन्य से निःशुल्क आंख जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में भागलपुर के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुशांत रमन ने मरीजों की आंखों की जांच की तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क आई ड्रॉप भी प्रदान किए। वहीं जिन मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराने की व्यवस्था की गई है। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी सुमन कुमार ने डॉ. सुशांत रमन को सौल ओढ़ाकर किया। कार्यक्रम में पूर्व सिविल सर्जन डॉ.…

Loading

Read More