बिरसा जयंती पर अधिकारियों और जवानों ने लगाई दौड़, छठ घाट पर चला विशेष सफाई अभियान
रन फॉर स्वच्छता के तहत रामपुर में जेसीबी से हटाया गया कचरा, बिरसा चौक पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

महुआडांड़ (लातेहार)। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को महुआडांड़ में प्रशासन की ओर से रन फॉर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस जवानों, प्रखंड एवं अनुमंडल कर्मियों, आईआरबी के जवानों और ग्रामीणों ने दौड़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा चौक पर साफ-सफाई एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी, बीडीओ संतोष बैठा, थाना प्रभारी अमित कुमार रवि, प्रधान लिपिक विपिन किशोर, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी संदीप तिग्गा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पुष्प देव एक्का, एसआई इंद्रदेव रजवार, बंधन तिर्की, रवि आनंद एवं एएसआई शमशेर सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

इसके बाद रन फॉर स्वच्छता के तहत सभी रामपुर होते हुए छठ नदी घाट पहुंचे। रामपुर में सड़क किनारे जमा कचरे को जेसीबी से हटाया गया। वहीं छठ पूजा को देखते हुए नदी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, ताकि छठ व्रतियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
![]()




