गोमिया
Trending

साड़म पश्चिमी पंचायत में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, महिला एवं बाल अधिकारों की दी गई जानकारी; दांपत्य विवाद और जमीन से जुड़े दो मामले आए सामने

Views: 30
0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second

रिपोर्ट: अजीत नारायण प्रसाद,

गोमिया प्रखण्ड के साड़म पश्चिमी पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन में शनिवार को अनुमंडल विधिक सेवा समिति, बेरमो (तेनुघाट) के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत-सह-विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

साड़म पश्चिमी पंचायत में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी,मध्यस्थ बलविंदर सिंह, पैनल अधिवक्ता पांडव कुमार पांडेय,अधिकार मित्र अतिशय कुमार ,पीएलभी सुनीता सिंह के द्वारा संबोधन के माध्यम से लोगों के बीच बहुत सारी जानकारियों का जनमानस में सार्वजनिक की गई।

इन बिंदुओं पर हुई विशेष चर्चा

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत के महत्व एवं लाभ, आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, भरण-पोषण, बाल अधिकार तथा विभिन्न सरकारी विधिक सहायता योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

साड़म पश्चिमी पंचायत में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साथ ही ग्रामीणों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

दांपत्य विवाद और जमीन से जुड़े दो मामले आए सामने

चलंत लोक अदालत के दौरान दो मामले सामने आए। इनमें पहला मामला दांपत्य जीवन से जुड़े विवाद का था, जबकि दूसरा जमीन संबंधी विवाद से जुड़ा था। दोनों मामलों में संबंधित पक्षों को पहले आपसी बातचीत और सुलह-समझौते के माध्यम से समाधान निकालने की सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि आपसी सहमति से समाधान नहीं निकलने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत न्याय प्राप्त किया जा सकता है।

ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पंचायत सहायक अशोक उपाध्याय, रामनाथ तिवारी, मोहम्मद शाहिद अख्तर, बीएलओ कल्याणी दत्ता, कुंती देवी, बालमती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button