झारखंड समाचारपलामूस्थानीय समाचार
Trending

अमानत नदी घाट पर छठ व्रतियों की सुरक्षा में मुस्तैद दिखे ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस

भीड़ नियंत्रण से लेकर यातायात व्यवस्था तक संभाली कमान, पुलिस की सक्रियता से श्रद्धालुओं को मिली राहत

Views: 4
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

संवाददाता: अनुज तिवारी ( मेदिनीनगर )

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर अमानत नदी घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में छठ व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए घाट पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

घाट पर ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस एवं अन्य पुलिसकर्मी पूरी तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी निभाते नजर आए। पुलिसकर्मी घाट पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ के नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे। उनकी सक्रियता से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिली।

छठ महापर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिसकर्मी अपनी व्यक्तिगत सुविधाओं से ऊपर उठकर आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार तैनात रहे। व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते दिखे।

अमानत नदी घाट पर छठ व्रतियों की सुरक्षा में मुस्तैद दिखे ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस

अमानत नदी घाट पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की खुशियां सुरक्षित माहौल में मनाना भी प्रशासन की प्राथमिकता है। छठ महापर्व के इस पावन अवसर पर पुलिसकर्मियों की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की लोगों ने सराहना की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button