गुमलाघाघरा
Trending

प्रशासनिक उदासीनता के बीच छठ पूजा समिति ने संभाली जिम्मेदारी, सदस्यों ने की घाट की सफाई

घाघरा में समिति के सदस्यों ने चलाया स्वच्छता अभियान, छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाट से लेकर पहुंच पथ तक की सफाई

Views: 9
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

घाघरा : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जहां प्रशासनिक स्तर पर घाटों की साफ-सफाई और जरूरी व्यवस्थाओं की उम्मीद थी, वहीं प्रशासनिक उदासीनता के बीच शनिवार को घाघरा छठ पूजा समिति, छठ नगर घाघरा के सदस्यों ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया। समिति के सदस्यों ने छठ घाट की साफ-सफाई करते हुए पूरे परिसर में झाड़ू लगाई और जमा कचरे को हटाया। इसके साथ ही घाट तक जाने वाली सड़क की भी सफाई की गई, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रशासनिक व्यवस्था पर जताई नाराजगी

सफाई अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि छठ जैसे महत्वपूर्ण महापर्व को लेकर प्रखंड और जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए कोई विशेष पहल नहीं की गई है। घाट की व्यवस्था को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई दी।

प्रशासनिक उदासीनता के बीच छठ पूजा समिति ने संभाली जिम्मेदारी, सदस्यों ने की घाट की सफाई

सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद समिति के सदस्यों को खुद सफाई का जिम्मा उठाना पड़ा।

समिति ने अपने स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर जनसहयोग और सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया। सदस्यों ने कहा कि सभी के सहयोग से ही छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button