गुमलाघाघरा

गुमला डीडीसी ने नवडीहा पंचायत का किया निरीक्षण,दिए कई दिशा-निर्देश

Views: 183
0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second
गुमला डीडीसी ने नवडीहा पंचायत का किया निरीक्षण,दिए कई दिशा-निर्देश

गुमला:- डीडीसी ने घाघरा प्रखंड के नवडीहा पंचायत का दौरा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान कैंप, जन वितरण प्रणाली दुकान और पंचायत सचिवालय का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने आंगनबाड़ी केंद्र में किचन गार्डेन शीघ्र विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही पानी, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

बच्चों से दीवार पर लिखे दिन व कविता सुनाने को कहा, जिस पर बच्चों ने कविता सुनाकर डीडीसी का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उन्होंने चॉकलेट भी वितरित किया।इसके बाद डीडीसी ने पंचायत सचिवालय में संचालित आयुष्मान भारत कैंप का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि सभी ग्रामीण अपनी समस्याएं प्रखंड कार्यालय में लगने वाले जन शिकायत कैंप में दर्ज कराएं, जिससे उनका समय पर निराकरण हो सके।

गुमला डीडीसी ने नवडीहा पंचायत का किया निरीक्षण,दिए कई दिशा-निर्देश


डीडीसी ने पंचायत सचिव से वाटर फिल्टर, पुस्तकालय व योजनाओं से जुड़ी जानकारियां लीं। उन्होंने पाया कि पंचायत सचिव के पास एक अन्य पंचायत का भी प्रभार है, जिस पर उन्होंने पंचायत भवन में दीवार लेखन कर ड्यूटी रोस्टर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


निरीक्षण के अंत में उन्होंने विद्यालय और जन वितरण दुकान का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सविता देवी,बीडीओ दिनेश कुमार, बीपीओ बेबी कुमारी, बीटीटी बबीता देवी, शिशिर शर्मा, अशोक कुमार, आंगनबाड़ी सेविका,स्वास्थ्य सहिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button