झारखंडगुमलाट्रेडिंगस्थानीय समाचार

तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशी लदा वाहन पलटा:तस्कर हुए फरार

तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशी लदा वाहन पलटा:तस्कर हुए फरार

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,


घाघरा:- घाघरा थाना के देवाकी बाबाधाम पुल से सटे तीखा मोड़ के पास तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशी लदा वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि गाड़ी का पिछला हिस्सा पेड़ के ऊपर चढ़ गया। घटना शनिवार देर रात की है।

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या जेएच 01 ई वी 4710 में 10 की संख्या में अवैध रूप से तस्करी के लिए आदर की ओर से आ रही मवेशी वाहन अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिससे वाहन में लदे सभी मवेशी दूर जा गिरे। घटना में 5 मवेशी अचेता अवस्था मे पड़े थे जिन्हें गंभीर चोट आई थी जबकि शेष 5 मवेशी स्वस्थ प्रतीत हो रहे थे और चल फिर रहे थे। घटना की जानकारी होने पर रविवार की सुबह ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस भी घटना स्थल पहुँच मामले की तफसीस से जुट गई थी। हालांकि घटना के बाद तस्कर भागने में सफल रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button