झारखंड समाचारvideoस्थानीय समाचार
Trending

हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में छिनतई, महिला यात्री का रोते हुए वीडियो वायरल

महंगे टिकट के बावजूद सुरक्षा पर सवाल, साहिबगंज स्टेशन पर तड़के महिला का बैग छीनकर फरार हुआ उचक्का

Views: 7
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second
रिपोर्ट:निशांत कुमार सानू,

साहिबगंज : रेलवे के सुरक्षित सफर के दावों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये हैं। हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस (13071) के फर्स्ट एसी कोच में मंगलवार तड़के एक महिला यात्री का बैग छीनकर अज्ञात उचक्का फरार हो गया। घटना साहिबगंज स्टेशन पर हुई। वारदात के बाद महिला के रोने-बिलखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने प्रीमियम कोच में भी यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।

हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में छिनतई, महिला यात्री का रोते हुए वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, कोलकाता निवासी श्रुति मिश्रा ट्रेन के ए-1 कोच में सीट संख्या 51 पर सफर कर रही थीं। मंगलवार सुबह ट्रेन जैसे ही साहिबगंज स्टेशन पहुंची, कोच में अंधेरे का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति उनके हाथ से बैग छीनकर नीचे कूद गया और फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गयीं और रोने लगीं।

महंगे टिकट के बाद भी सुरक्षा नदारद!

पीड़िता ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि फर्स्ट एसी का महंगा टिकट लेने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है। जब प्रीमियम कोच में सफर करने वाली महिला यात्री का सामान सुरक्षित नहीं है, तो सामान्य कोचों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।

वायरल वीडियो से उठे सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद महिला का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वारदात ने साहिबगंज स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के दौरान सुरक्षा निगरानी, कोचों में आरपीएफ की गश्ती और यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं। अब रेल प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी को पकड़ने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button